तमंचे के बल पर बदमाशों ने आभूषण व्यापारी को लूटा , पुलिस कर रही है इंकार

जौनपुर।  रामपुर थाना क्षेत्र के कटारिया - महोबा गांव के बीच अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कट्टे के बल पर आभूषण व्यवसाई से 11000 नगद  समेत सोने चांदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए ,सूचना पर पहुंची 100 नंबर की पुलिस ने पीड़ित को थाने लाई । आरोप है कि थानाध्यक्ष ने लूट की घटना से इनकार करते हुए पीड़ित थाने से भगा दिया।
 स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार निवासी ओमप्रकाश सेठ का पुत्र शुभम सेठ प्रतिदिन की तरह गुरुवार को बाइक से 10 बजे कटहरिया बाजार के लिए अपनी आभूषण की दुकान खोलने के लिए जा रहा था। कटहरिया महोबा गांव के बीच एक तालाब के पास पहुंचा ही था कि पीछे से काले रंग की बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर व्यापारी को रोक लिए एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया दूसरे ने पेट पर तमंचा लगा दिया उसके बाद आभूषणों से भरा बैग की मांग किया नहीं देने पर व्यापारी को तमंचे की बट से पिटाई करना शुरू किया और जेब में रखा 11000 नगद, मोबाइल और 22ग्राम सोने की आभूषण, दो किलो चांदी से भरा बैग ले लिया। व्यापारी को इस तरह से पिटाई करते देख आसपास के लोगों ने बचाव के लिए दौड़ लगाई तो बदमाश बाइक से भाग निकले। व्यापारी ने बचाव करने वाले लोगों की मोबाइल से 100 नंबर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर थाने लायी। व्यापारी का आरोप है कि  थाने पर थानाध्यक्ष ने पीड़ित से कहा कि तुम्हारी कोई लूट नहीं हुए भाग जाओ जांच करेंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पिटाई से घायल व्यापारी चुपचाप अपनी इलाज कराने चला गया लूट की सूचना पाकर सीओ राम भवन यादव भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में सीओ का कहना है कि लूट की जानकारी मुझे नहीं है ।

Related

news 2157180167979916243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item