छात्र चुनाव : अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियो ने वापस लिया पर्चा, तीसरा प्रत्याशी अधर में

जौनपुर। टीडी पीजी कालेज छात्र चुनाव में अध्यक्ष पद पर ताल ठोकने उतरे दो प्रत्याशियों ने आज पर्चा वापस ले लिया है तीसरे पर कानून का खंजर लटक रहा है। देर शाम तक कालेज प्रशासन  और प्रत्याशी के अधिवक्ता े ने अपनी अपनी दलीले रखी इसके बाद तय हुआ कि शुक्रवार को 12 दिन तक यदि प्रत्याशी न्यायालय से मुकदमो में बरी होने का आदेश लाकर जमा कर देगा तो उसका पर्चा महफूज रहेगा अन्यथा खारिज कर दिया जायेगा।
पुस्तकालय मंत्री पद पर चुनाव लड़ने उतरे एक प्रत्याशी पर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के कारण उसका पर्चा खारिज कर दिया गया है।
अध्यक्ष पद चुनाव लड़ने के लिए उतरे विजय विक्रम सिंह और शिवम यादव ने आज अपना पर्चा उठा लिया। उधर अध्यक्ष पर चुनाव लड़ रहे हर्षित सिंह पर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने के कारण पर्चा निरस्त किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही प्रत्याशी और उसके वकील कालेज पहुंचकर बताया कि हर्षित मुकदमो से बरी हो गया है। उनके पास न्यायालय का आदेश न होने के कारण दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक दोनो तरफ से बहस चलता रहा। अंत में तय हुआ कि यदि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक कोर्ट का आदेश चुनाव अधिकारी के पास जमा कर देगें तो वे प्रत्याशी रहेगें अन्यथा उनका पर्चा खारिज कर दिया जायेगा।
उधर पुस्तकाल मंत्री पद चुनाव लड़ रहे अवनीश दुबे का पर्चा उनके ऊपर मुकदमा होने के कारण खारिज कर दिया गया।

Related

news 286684633313894395

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item