अज्ञात बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला

 मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सोहसा में बीती रात एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू से घायल हो गया।जिसे लोगों ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद जौनपुर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।                         
                बताते हैं कि इलाहाबाद जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के स्नोडी ग्राम निवासी 27 वर्सीय कन्हैयालाल पुत्र रामशंकर बीती शाम मुंगराबादशाहपुर के सोंहसा ग्राम अपने रिस्तेदारी में आया था।रात में उसे किसी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया।चिकित्सक के अनुसार चाकू उसके पेट के बाएं हल्की सी  छूकर निकल गई है । जिसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।समाचार लिखे जाने तक चाकू उसे किसने मारी यह साफ नही हो पाया था।बहरहाल घटना की जानकारी लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

Related

news 2646908440033710907

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item