देखिये मुंगराबादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप में निकली झाकियों का दृश्य
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_264.html
मुंगराबादशाहपुर ( जौनपुर ) । पूर्वांचल के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मुंगरा
बादशाहपुर के दो दिवसीय भरत मिलाप मेले के पहले दिन बृहस्पतिवार की रात्रि
नगर में निकली ड़ेढ दर्जन से अधिक चौकियों ने इसके ऐतिहासिक महत्व में चार
चांद लगा दिया। सबसे पहले पुरानी सब्जी मण्डी स्थित रामलीला मैदान पर बनाए
गए मंच पर रात्रि साढ़े आठ बजे पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू एवं पूर्व
पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि की उपस्थिति में प्रभु श्री राम लक्ष्मण भरत एवं
शत्रुघ्न का भव्य मिलन हुआ । इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष शिव गोविन्द साहू व
पूर्व पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि तथा रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रभाकर जी
गुप्त ने संयुक्त रूप से चारो भाइयों सहित माता जानकी व महावीर हनुमानजी को
माल्यार्पण कर उनकी आरती उतारी और जय श्री राम का जयघोष कर इस ऐतिहासिक
मेले का शुभारम्भ किया गया । इसी के साथ पालिकाध्यक्ष एवं पूर्व
पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर के गुढ़हाई मुहल्ले में सजाएं गए श्री गणेश दल भरत
मिलाप रोशनी कमेटी सहित अन्य दलों का फीता काट कर शुभारम्भ कर इस ऐतिहासिक
भरत मिलाप मेले की औपचारिक शुरुआत किया गया । इस अवसर पर रॉयल
क्लब,नवउत्साहित चौकी, टीनएजर्स क्लब, आजाद क्लब , दुर्गा क्लब, कृष्ण
क्लब, फाइव स्टार, बेलकम क्लब,न्यू लायन क्लब , सुपर स्टार क्लब, सहित अनेक
क्लब व दलो द्वारा डेढ़ दर्जन से अधिक धार्मिक भावनाओं से ओत - प्रोत
चौकियाँ निकाल कर मेले में पहुंचे दर्शकों को अपने प्रदर्शन से मन्त्र
मुग्ध करते हुए भावविभोर कर दिया ।दूर - दराज एवं अन्य जनपदों से आए दर्शक
इस दौरान एक से बढ़कर एक धार्मिक गीतों को सुनकर तथा धार्मिक प्रदर्शन देख
आत्मबिभोर हो गए । इस दौरान एक तरफ जहां पूरा नगर विद्युत झालरों के आकर्षक
सजावट से जहां जगमगा रहा था वही दूसरी तरफ बैंड बाजो एवं डी जे पर बज रहे
धार्मिक गीतों से सम्पूर्ण नगर गुंजायमान हो रहा था। इसके पहले शाम को
करीब 6 बजे प्रतापगढ़ रोड पर स्थिति गुदरी मैदान में क्षेत्र के लोगों ने
लगे मेले का भरपूर आनन्द उठाया । ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले को सकुशल सम्पन्न
कराने के लिये प्रशासन की तरफ से उपजिलाधिकारी मछलीशहर जे एन सचान, पुलिस
उपाधीक्षक मछलीशहर ए के शुक्ला समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण व बड़ी संख्या
में पुलिस व पी ए सी के जवान पूरी मुस्तैदी से लगे रहे । इस दौरान प्रभारी
निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर शशि भूषण राय सतहरिया चौकी प्रभारी देवेन्द्र
दुबे रात भर पुलिस बल के साथ चक्रमड़ करते रहे । मेले को सकुशल सम्पन्न
कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं प्राइवेट कर्मचारी भी जी
जान से लगे रहे । भरत मिलाप मेले को सम्पन्न कराने में श्री दुर्गा पूजा
महा समिति के पदाधिकारियों नगर एवं क्षेत्र के समाजसेवियों ने अपना भरपूर
सहयोग दिया ।






