रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_912.html
जौनपुर। शाहगंज रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बुधवार को रेलवे
टिकट की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। करीब एक लाख पांच
हजार रुपये के आरक्षित श्रेणी के टिकट संग एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर
लिया। ये कामयाबी जनपद की सीमा से सटे अखंडनगर बाजार स्थित एक साइबर कैफे
पर छापामारी के दौरान मिली। कैफे से कंप्यूटर सेट को कब्जे में लेकर छानबीन
की जा रही है।
आरपीएफ को सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर जनपद अंतर्गत अखंड नगर बाजार के एक साइबर कैफे से रेल के आरक्षित श्रेणी के टिकट की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ शाम को साइबर कैफे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम के हाथ आरक्षित श्रेणी के ई-टिकट लगे। धंधे में लिप्त होने के आरोप में सुल्तानपुर के ही सरैंया निवासी राजभवन पांडेय को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 26 हजार नकदी और तीन बैंकों के पासबुक साइबर कैफे से मिले। इसके साथ ही टीम ने साइबर कैफे का कंप्यूटर सेट अपने कब्जे में ले लिया। बाद में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी का चालान भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी।