अशोक सिंह ने नमामि गोमती संस्था को दिया जेनरेटर

जौनपुर।  व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष  व जिलाध्यक्ष  इंद्रभान सिंह इंदु  की पहल पर महाराष्ट्र के बसपा प्रभारी /समाजसेवी अशोक सिंह ने गोमती आरती निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए नमामि गोमती संस्था को जनरेटर प्रदान किया।  इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों नीरज गुप्ता, गौतम गुप्ता,  मनोज तिवारी और आलोक वैश्य ने अशोक सिंह इंद्रभान सिंह "इंदु"व अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी देवी गीत गायक रविंद्र सिंह ज्योति को चुनरी ओढाकर स्वागत किया।  इस अवसर पर नमामि गोमती संस्था द्वारा आयोजित भव्य आरती में मुख्य यजमान अशोक सिंह ,इंदू सिंह और रविंद्र सिंह ज्योति रहे।   इसके अलावा दिवाकर शुक्ला ,सुधांशु सिंह ,जय विक्रम सिंह समेत काफी संख्या में लोग भव्य आरती मे उपस्थित रहे।  आरती के पूर्व भजन गायक रविंद्र सिंह ज्योति ने देवी गीत गाकर शुरुआत किया।  गोमती आरती के पूर्व समाजसेवी अशोक सिंह और व्यापारी नेता इंद्रभान सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जनरेटर संस्था को सौंपा।
मालूम हो कि विगत 2 माह से संस्था द्वारा भव्य गोमती आरती के दौरान बिजली कट जाने से व्यवधान होता था, इस व्यवधान को दूर करने के लिए संस्था के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने व्यापारी नेता इंदू सिंह से संपर्क किया  इन्दू सिंह की पहल पर समाजसेवी अशोक सिंह ने जनरेटर प्रदान किया , समाजसेवी द्वारा किये गये इस कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है!

Related

news 2629959913474654542

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item