आक्रोशित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_428.html
जौनपुर। राफेल विमान घोटाले एवं सीबीआई प्रमुख को
उसके पद से हटाने के खिलाफ आज दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर के
बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कि पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी कर ली गई।
यह खबर पूरे हिंदुस्तान में आग की तरह फैल गई जनपद जौनपुर यूथ कांग्रेस के
कार्यकर्ता इस बात से आंदोलित हो उठे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का
पुतला गुलरघाट में दहन किया ।
आंदोलित कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद देश का चौकीदार...... हैं के नारे लगाते हुए जुलूस निकाले ।
यूथ
कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा नरेंद्र मोदी जिस तरह से राफेल
विमान घोटाले में फस रहे हैं उनको इस बात का डर है कि वह जेल चले जाएंगे तो
उन्होंने जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी को अपने पद का दुरुपयोग करते हुए
हटा दिया। हिंदुस्तान का नौजवान किसान बेरोजगार दलित अगड़ा और पिछड़ा अपने
हित की लड़ाई लड़ रहा है मगर नरेंद्र दामोदरदास मोदी सिर्फ अपने उद्योगपति
मित्रों की मदद करने में लगे हुए हैं ।हम इस बात की घोर निंदा करते हैं और
श्री राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के खिलाफ हम युवक कांग्रेसी प्रदर्शन
करने को बाध्य हैं ।हम गांव गांव जाकर नरेंद्र मोदी के घोटाले को उजागर
करने का काम करेंगे उक्त अवसर पर यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री
नीरज राय विशाल सेठ धर्मेंद्र चौहान, अभय सिंह, रवि निषाद, विमलेश यादव,
अर्जुन यादव, इमरान खान, सुहैल अहमद, अज्जू श्रीवास्तव , किशन निषाद सहित
दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
