हर्षित का पर्चा वैध, कालेज प्रशासन ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

जौनपुर। टीडी पीजी कालेज छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे हर्षित सिंह पर लटकता कानून का खजंर आज समाप्त हो गया, उन्होने न्यायालय से मुकदमें दोष मुक्त होने का प्रमाण कालेज प्रशासन को दे दिया। न्यायाल का आदेश मिलते ही कालेज प्रशासन ने आज प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया गया है। अब अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें उद्देश्य सिंह,कुंवर राजदीप सिंह,योगेश यादव,विजय प्रकाश यादव,शाश्वत सिंह,शिवम सिंह और हर्षित सिंह चुनाव मैदान में है।
उपाध्यक्ष पद पर अवनीश कुमार यादव,आकाश सिंह,दीपेश कुमार सिंह,निधि मिश्रा, शशांक सिंह ताल ठोक रहे है। महामंत्री पद के लिए अवनीश सिंह, ओम पाण्डेय,राधेश्याम यादव,संकल्प मिश्रा और सिध्दार्थ सिंह चुनाव लड़ रहे है।
पुस्तकालय मंत्री के लिए विजय यादव,शुभम प्रजापति,शुभम मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह चुनाव लड़ रहे है।
वाणिज्य संकाय पद के लिए अभिषेक तिवारी,मानस द्विवेदी,योगेश निषाद मैदान में है।
कला संकाय के लिए पवन यादव और सत्यम चतुर्वेदी के बीच सीधी टक्कर है।
विज्ञान संकाय के लिए अभिषेक यादव,नितेश कुमार प्रजापति,सत्यम त्रिपाठी, और सुशील नागर चुनाव मैदान में है।
कृषि संकाय के लिए आयुष सिंह और सूर्य प्रताप मैदान में ताल ठोक रहे है।
विधि संकाय के लिए मात्र एक प्रत्याशी अमन सिंह है।

Related

politics 8680378678701645779

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item