शहर कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव ने चार वाहन चोरों को दबोचा
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_715.html
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत शहर
कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करते हुये 4 चोरों को
गिरफ्तार किया है। इस बाबत गुरूवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुये
आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि धरपकड़ अभियान के बाबत सक्रिय शहर कोतवाल
रवीन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ बड़ी सफलता पायी है। उन्होंने बताया
कि कोतवाल श्री श्रीवास्तव ने चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद करते हुये 4
वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। सभी अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य
हैं जो जनपद के कई थाना क्षेत्रों में दर्जनों वाहन चोरी कर चुके हैं। सभी
वाहन चोरों के खिलाफ सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया
गया।

