महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास

 जौनपुर। परिजनों संग रविवार की रात दुर्गा पूजा देखने निकली नेवढि़या थाना क्षेत्र के गांव की महिला की एक युवक ने आबरू लूटने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपित उसके आभूषण छीनकर भाग गया। हड़बड़ी में उसका मोबाइल फोन व चप्पल मौके पर छूट गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
परिजनों के साथ महिला गांव में पंडाल में दुर्गा पूजा देखने गई थी। पीड़िता के मुताबिक शंका समाधान के लिए वह पंडाल के पीछे जा रही थी। तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया और खींचते हुए धान के खेत में ले जाकर पिटाई करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों को आते देख आरोपित युवक उसके आभूषण छीनकर भाग गया। हड़बड़ी में भागते समय आरोपित युवक का मोबाइल फोन व चप्पल वहीं छूट गईं। पीड़िता को परिजन घर ले गए और दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्य को थाने में सूचना देने की बात कही। पूजा कमेटी के सदस्य पुलिस को सूचना देने की बजाए मामले की लीपा-पोती में जुटे रहे। सोमवार की सुबह पीड़िता ने परिजनों संग थाने पहुंचकर पिटाई, दुष्कर्म के प्रयास व जेवर लूटने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नेवढि़या विनोद यादव ने बताया कि घटनास्थल पर मिले मोबाइल व चप्पल के आधार पर चिह्नित आरोपित अरुण ¨सह निवासी गांव दलपतपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related

news 5818739792393063682

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item