उपकरण के लिए दिव्यांग चिहिन्त

जौनपुर । जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि दिव्यांग कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण शल्य चिकित्सा के लिए पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर द्वारा गठित दिव्यांग बोर्ड के चिकित्सों की संयुक्त टीम के द्वारा पूर्व से निर्धारित विकास खण्डों में आवेदनपत्र परिपूर्ण करवाते हुए चिन्हाकंन किया गया। जिसमें शिविर की   4 अक्टूबर को विकास खण्ड सुजानगंज दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 36, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 104, करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 10 है इसीप्रकार 5 अक्टूबर को विकास खण्ड रामपुर में दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 09, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 09, 06 अक्टूबर को विकास खण्ड महराजगंज में दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 28, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 54, करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 05 है, 8 अक्टूबर विकास खण्ड सिकरारा में दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 09, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 06, करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 01 है, 09 अक्टूबर को विकास खण्ड डोभी में दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 11, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 53, करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 05 है, 10 अक्टूबर को विकास खण्ड खुटहन दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 26, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 27, करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 07 है। दिव्यांग बोर्ड द्वारा कुल नवीन निर्गत दिव्यांग प्रमाणपत्र 119, सहायक उपकरण हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 253, करेक्टिव सर्जरी हेतु चिन्हित दिव्यांगजनों की कुल संख्या 28 है।

Related

news 8467523578356836540

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item