मार्जिन मनी के लिए आवेदन 16 नवम्बर तक

    जौनपुर । उपायुक्त उद्योगध्जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि   एक जनपद एक उत्पाद  योजना उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की गयी है। इस योजना के अन्तर्गत जनपद  हेतु ऊनी दरी एवं कालीन का चयन किया गया है। योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा वित्त पोषण किया जायेगा। जिसमें मार्जिन मनी की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध करायी जायेगी। परियोजना लागत रू0 25.00 लाख तक लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम रू0 6.25 लाख जो भी कम हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी। रू0 25.00 लाख से अधिक एवं रू0 50.00 लाख तक की परियोजना लागत की इकाईयों हेतु धनराशि रू0 6.25 लाख अथवा परियोजना लागत का 20 प्रतिशत, एवं रू0 50.00 लाख से अधिक एवं रू0 150.00 लाख तक की परियोजना लागत की इकाईयों हेतु धनराशि रू0 10.00 लाख अथवा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत, जों भी अधिक हो, मार्जिन मनी के रूप में दे होगी तथा रू0 150.00 लाख से अधिक की परियोना लागत की काईयों हेतु परियोजना लागत का 10 प्रतिशत, अधिकतम रू0 20.00 लाख, जो भी कम हो ,मार्जिन मनी के रूप में देय होगी। योजना के अन्तर्गत   अभ्यर्थियों से 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर  तक आवेदन दे सकते है। इस योजना के अन्तर्गत   अभ्यर्थी कार्यालय में सम्पर्क कर आवेदन-पत्र प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थी अपने आवेदन-पत्र के साथ समस्त कागजात सहित दो प्रतियों में 15 नवम्बर   तक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र   में जमा कर दें।

Related

news 7555801713614554292

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item