शौचालय सर्वे के नाम पर वसूली कर रहे दो युवक गए हवालात में
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_443.html
जौनपुर। बरसठी ब्लाक के गांव में शौचालय सर्वे के नाम पर
वसूली कर रहे दो युवकों को बीडीओ ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों
युवकों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। दोनों खुद को एक एनजीओ में कार्यरत
बता रहे थे। पकड़े गए युवक सिद्दीकपुर निवासी राजेश कुमार व संजय है।
सोतीपुर गांव में पहुंचे दोनों युवक शौचालय निर्माण में कमी गिनाकर प्रधान को धमका रहे थे। प्रधान ने इसकी जानकारी गांव के सतीश दुबे को दी। कहा यह भी जा रहा है कि युवकों को सात हजार रुपये दे भी दिए गए। इसी बीच मियाचक पर एक युवक फर्जी प्रधान बनकर युवकों से जानकारी ली तो उन्होंने उसे भी धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे गांव में बने शौचालयों में भी तमाम खामी है। उनकी बातों पर शक होने पर बीडीओ रामदरश चौधरी को फोन कर जानकारी दी गई। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई टीम नहीं गई है। साथ ही दोनों युवकों को बैठाए रखने को कहा। मौके पर पहुंचे बीडीओ को युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।