किराना की दुकान में बेची जा रही अवैध शराब
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_626.html
जौनपुर । केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुलिस चौकी अंतर्गत
थानागद्दी बाजार में चौकी के ठीक सामने एक किराना की दुकान से पुलिस ने
भारी मात्रा में देशी शराब बरामद किया। पर पुलिस ने मामले में लीपापोती करते
हुए काम माल को दिखाया।
थानागद्दी चौकी के ठीक सामने से बुधवार की सुबह मुखबिर की
सूचना पर थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने किराना की
दुकान में छापेमारी किया। पुलिस के अनुसार छापमारी के दौरान पुलिस को 20
शीशी देशी शराब मिली। शराब के साथ किराना व्यवसायी संजय गुप्ता को पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया। और चौकी पर लायी जहा उसे घंटो पूछताछ के बाद केराकत
कोतवाली भेज दिया। जबकि छापेमारी के दौरान बाजारवासियों ने पुलिस को कई
पेटी शराब ले जाते देखा था।
इस संदर्भ में थानागद्दी चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह का कहना है
किराना व्यवसायी द्वारा शराब बेचने की इसकी शिकायत काफी दिनों से मिल रही
थी। पुलिस ने मुखबिरी के आधार पर छापेमारी किया तो मौके से किराना व्यवसायी
बीस शीशी देसी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस पकड़े गए किराना व्यवसायी को
जेल भेज दिया गया।
