पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए इस बार आर - पार की लड़ाई लड़ी जाएगी
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_490.html
जौनपुर। पूर्वांचल राज्य बनाओ अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्ता मोहम्मद हैदर खान के नेतृत्व में कृषि भवन के सामने हस्ताक्षर
अभियान चलाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि
पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए जौनपुर के नए विधानसभा में आम आदमी पार्टी के
कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं, 1 माह के भीतर कुल 100000
हस्ताक्षर कराया जाएगा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजने की तैयारी है। इस
अवसर पर मोहम्मद हैदर खान ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनाने के लिए इस बार
आर - पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता एच एन तिवारी ने कहा कि
छोटा राज्य सुखी राज्य होता है समृद्धि का आधार होता है, इसलिए यदि
पूर्वांचल राज्य का गठन होता है तो निश्चित रूप से पूर्वांचल क्षेत्र का
विकास होगा। संगठन संयोजक सोम कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने
से पूर्वांचल क्षेत्र की बेरोजगारी दूर होगी और यहां से नौजवानों का पलायन
रुकेगा औद्योगिक क्षेत्र विकसित होगा इस अवसर पर विनीत सिंह ,भैया लाल
सरोज, अनुराग मणि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

