रोजगार मेले में 30 प्रशिक्षणार्थियों का चयन
https://www.shirazehind.com/2018/10/30.html
जौनपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण केन्द्र जन कल्याण सेवा समिति इंद्रासिनी कॉम्प्लेक्स बलुआ घाट पर वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 110 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 30 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में नामी गिरामी कम्पनी बजाज इलैक्ट्रिकल लि0 मि0ड0 ने इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में चयनित किया। जिला समन्वयक अधिकारी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन राजू सिंह, एमआईएस इंचार्ज राजीव मिश्रा, पंकज श्रीवास्तव प्लेसमेंट को-ओर्डिनेटर चेतन सिंह, संदीप मिश्र संस्था निदेशक अरविन्द सिंह, बृजेश सिंह ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी।
