मरम्मत कार्य रोकवाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_562.html
जौनपुर। मछलीशहर क्षेत्र के छाछो मार्ग का मरम्मत कार्य मानक के अनुरूप नही होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने काम रोकवाकर विरोध किया।विभाग द्वारा मात्र दो ट्रक गिट्टी से दो किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। उक्त सड़क की मरम्मत कार्य लोकनिर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।सड़क पर बने गड्ढो में गिट्टी डालकर गड्ढा पूरा भरने के बजाय खानापूर्ति की जा रही थीं। मरम्मत कार्य में हो रही खानापूर्ति को देखकर ग्रामीणों ने विरोध किया और ठीक से मरम्मत करने की मांग की।जब काम करने वालो द्वारा कोई सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर जाकर पहले किये गए मरम्मत कार्य को पूरा करने के बाद आगे काम करने की मांग करते हुए आगे काम करने से मना कर दिया। काम रुकने की जानकारी प्राप्त होने पर मेंठ कपिलदेव मौके पर आकर पहले काम में हुई अनियमितता को सुधरवाने का आश्वासन दिया।गिट्टी की मात्रा बढाकर सुचारू रूप से काम करवाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे।

