मेंहदी प्रतियोगिता में आफिया रिमसा प्रथम
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_707.html
जौनपुरः राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध प्रतियोगिता रंगोली सजाओ, मेंहदी रचाओ, भाषण, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। मुख्य अतिथि डाॅ0 राकेश कुमार यादव, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय व कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ग्रुप 4 (आकांक्षा मौर्या) द्वितीय स्थान पर ग्रुप 3 (जया विश्वकर्मा) एवं तृतीय स्थान पर ग्रुप 2 (अजीत बिन्द) रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में आफिया रिमसा प्रथम, अमीना उस्मानी द्वितीय व सपना मौर्या तृतीय स्थान पर रही। निबन्ध प्रतियोगिता में स्वाती मौर्या प्रथम, मारिया शाहिद द्वितीय व आकाश कुमार कन्नौजिया तृतीय स्थान प्राप्त किये। पोस्टर प्रतियोगिता में रिया मौर्या प्रथम व प्रतिष्ठा मौर्या द्वितीय स्थान पर भाषण प्रतियोगिता में पूजा मौर्या प्रथम व वाद-विवाद प्रतियोगिता धर्मेन्द्र प्रजापति प्रथम स्थान पर रहे। इसके उपरान्त एकात्म मानववाद पर संगोष्ठी सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि डाॅ0 राकेश कुमार यादव ने कहाकि मनुष्य अपने निजी जीवन में स्वतन्त्र होता है, मनुष्य अद्वितीय होता है उसे विकास करने का मौका मिलना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने कहाकि व्यक्ति-व्यक्ति मे ंभेदभाव उचित नहीं हैं। सम्पूर्ण मानव एक दूसरे से जुड़े हुए है। संगोष्ठी में डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय, डाॅ0 अवधेश द्विवेदी व डाॅ0 आर0पी0 ओझा ने भी अपना विचार व्यक्त किया। निर्णायक मण्डल के रूप में डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 अनामिका सिंह, डाॅ0 नीता सिंह, डाॅ0 अनीता सिंह, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 गुंजन मिश्रा, डाॅ0 अभय प्रताप सिंह, डाॅ0 आरपी ओझा, डाॅ0 विजय बहादुर यादव, डाॅ0 ओमप्रकाश दुबे, डाॅ0 चन्द्राम्बुज कश्यप, डा0 मनोज कुमार तिवारी, डाॅ0 अजय कुमार मिश्रा, डाॅ0 सुशील कुमार गुप्ता अखिलेश कुमार गौतम रहे।