जन नायक थे बाबू कमला प्रसाद सिंह: प्रिंशू सिंह

जौनपुर। पूर्व सांसद व विकास पुरूष स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह के 84 वीं जयंती के मौके पर सहयोग संस्था द्वारा नगर के रचना विशेष विद्यालय में दिब्यांग बच्चो को पाठ्य समाग्री और फल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी ब्रजेश सिंह " प्रिंशू "ने कहा कि स्वर्गीय कमला सिंह ने अपने कार्यकाल में जिले में विकास की गंगा बहाया था। जिसके कारण उन्हे विकास पुरूष कहा जाता है। आज वे हमारे बीच नही है लेकिन उनकी स्मृतियां शेष बची है। वे हर दिल अजीज नेता रहे। जन नायक नेता की भूमिका अदा करते थे। दिवंगत होने से एक वर्ष पूर्व तक वे समाज से जुड़े रहे। आज हम लोगो को उनके बताये हुए पद चिन्हो पर चलकर कार्य करने की आवश्यकता है। तभी हमारा समाज और देश प्रगति के पथ पर होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मैं पत्रकारिता से जुड़ा होने के कारण बाबू कमला सिंह को काफी करीब से जानता था। वे अपने कार्यकाल में जिले में बहुत सा विकास कार्य किया ही साथ वे सभी वर्ग, समुदाय, गरीबो मजलूमो की समस्याओ को वगैर किसी भेदभाव से निपटाते थे। वे अपने कार्यो के चलते गंगा जमुनी तहजीब का सेतू बने हुए थे।
बरिष्ठ पत्रकार शशि मोहन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय कमला प्रसाद सिंह हमारे पिता जी श्रीपाल सिंह क्षेम के मित्र थे। एक प्रकार हमारे अभिभावक भी थे। आज उनके जयंती के मौके पर दिब्यागं बच्चो की सहायता करना ही उनको सच्ची श्रध्दाजंलि दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन  पत्रकार ऋषि प्रकाश सिंह ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सौरभ सिंह विक्की (एडवोकेट) ने आये हुवे सभी अतिथियों छात्रगण रचना विशेष विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित सभी जनमानस का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर स्व0 कमला प्रसाद सिंह के पौत्र व  छात्रनेता अभिनव सिंह साहिल ,  डॉ हरेन्द्र सिंह ,कांग्रेस नेता विशाल सिंह "हुकुम", अम्बर सिंह,  पंकज मिश्र ,उदय सिंह, पूर्व अध्यक्ष अंशुमान सिंह "मोनू", अभिषेक सिंह, गौरव हलचल, पंकज   सहयोग फाउंडेशन परिवार  के पदाधिकारियों में रणंजय सिंह (कोष अध्यक्ष)अभिनव सिंह मांटी कौशल सिंह वैभव सिंह छात्र नेता राजदीप सिंह शिखर द्विवेदी  अमित सिंह छात्र नेता शास्वत सिंह पवन ओम अमित रॉबिनसिंह अंकित पांडेय पीयूष सिंह अमन सिंह शनि सिंह अवनीश सिंह गुलशन सिंह कुशाग्र पाठक युवराज यादव आकाश  मौसम सिंह अनुराग राय व कई युवा नेता व छात्र संघटन के पदाधिकारी रचना विसेस विद्यालय के स्टाफ व कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related

politics 1610153399609988918

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item