पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर छात्रों में स्कूल बैग व फल वितरित

 जौनपुर : भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक डा.रामकृष्ण उपाध्याय की दसवीं पुण्यतिथि बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुरनद्दी भटवाचक पर मनाई गई। इस दौरान गरीब छात्रों में स्कूल बैग व फल का वितरण किया गया। पूर्व विधायक के पौत्र विकेश उपाध्याय ने कहा कि डा.रामकृष्ण उपाध्याय ने चिकित्सकीय क्षेत्र में एक मिसाल कायम किया। उनके द्वारा गरीब-मजलूमों का नि:शुल्क आंख का आपरेशन किया जाता था। जनता के पहरूआ के रूप में उन्होंने पूरी जिंदगी कार्य किया। जिसका ही परिणाम है कि जनता ने उन्हें कई बार ब्लाक प्रमुख व विधायक चुना। आज भी क्षेत्र में उनका नाम लोग बड़े ही सम्मान से लेते है। पूर्वांचल राज्य मोर्चा गठन के प्रदेश संयोजक राजकुमार ओझा ने कहा कि डा.रामकृष्ण ने जनप्रतिनिधि रहते हुए क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया। जिसका परिणाम यह है कि आज भी जनता उनको याद करती है। उन्होंने कठिन परिश्रम कर चिकित्सकीय व राजनीति क्षेत्र में एक मुकाम हासिल किया। वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौक़े पर प्रधानाध्यापक डा.हेमंत कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय, मनोज ओझा, हिमांचल उपाध्याय, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, संतोष कुमार, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।

Related

news 1316159832340477170

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item