श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_704.html
जौनपुर।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नेतृत्व में चल रहे दुर्गा पूजनोत्सव के
बाबत नगर के कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन बीती रात
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं विशिष्ट अतिथि आरक्षी
अधीक्षक दिनेश पाल सिंह व संजय सिंह जिला जज नालन्दा बिहार शरीफ ने माता
रानी का पूजन-अर्चन करते हुये फीता काटकर किया। इसके बाद जहां अध्यक्ष मोती
लाल यादव एवं महासचिव मनीषदेव ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भंेट करते हुये
स्वागत किया, वहीं गायक मयंक मिश्रा, राज यादव, राहुल यादव, मनोज सोनी,
अवनीन्द्र तिवारी, रोहित रूद्र ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात्
मौलाना सफदर हुसैन जैदी, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शिक्षक नेता संतोष
सिंह, शशांक सिंह, असलम शेर खान, इन्द्रभान सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना
विचार व्यक्त किया। इसके बाद महासमिति के बनाये गये निर्णायक मण्डल के
सदस्य मनमोहन सिंह, राजेन्द्र खत्री, पत्रकार संजय अस्थाना, विजय प्रताप
सिंह, रीना सेठी, शालिनी सेठ, डा. रेनू सिंह को मुख्य अतिथि श्री बंगारी ने
पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। आयोजन का संचालन विशिष्ट सदस्य
महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। अन्त में उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने समस्त
आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राधेकृष्ण ओझा, राकेश
श्रीवास्तव, नीरज सिंह, घनश्याम साहू, अनिल साहू, विजय गुप्ता, शनी
जायसवाल, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरि, गौरव श्रीवास्तव, गणेश साहू, रामरतन
विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, महेश जायसवाल, राजन अग्रहरि, धीरज जायसवाल, संदीप
जायसवाल, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, चन्द्रशेखर गुप्ता, विष्णु गुप्ता,
रमेश चन्द्र जायसवाल, लालचन्द्र निषाद, मो. शाहिद, चन्द्र प्रताप सोनी,
शोभनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह, व्यापारी नेता विवेक सिंह, सर्वेश जायसवाल
सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

