विद्युत स्पर्शाघात से विक्षिप्त युवक की हुई मौत, एक अन्य झुलसा
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_849.html
जौनपुर।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भापुर निवासी विनय उपाध्याय 24 वर्ष पुत्र
रवि उपाध्याय की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं
राजपुर रूखार निवासी संतोष गुप्ता बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से
झुलस गया जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राजपुर रूखार निवासी संतोष गुप्ता अपने घर के सामने लगे
हैण्डपम्प पर पानी भरने गया था। इसी दौरान हैण्डपम्प में लगे सबमर्सिबल
में करेंट उतरने से संतोष चपेट में आ गया। इसी समय कुम्भापुर निवासी
विक्षिप्त युवक विनय उपाध्याय भी पहुंच गया। इस दौरान विनय भी करेंट की
चपेट में आ गया जबकि संतोष गुप्ता बिजली के करंेट से किसी तरह छूट गया
लेकिन विनय की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जुटे ग्रामीण विनय एवं संतोष
को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज ले गये जहां विनय को
मृत घोषित कर दिया गया जबकि संतोष का उपचार चल रहा है।

