भारतीय संस्कृति से परिचय कराया
https://www.shirazehind.com/2018/10/blog-post_922.html
जौनपुर। केराकत नगर स्थित मां काली का श्रृंगार आरती व महोत्सव दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दोपहर को भजन-कीर्तन व प्रवचन के द्वारा लोगों को भारतीय संस्कृति से परिचय कराया गया। तत्पश्चात भागवत का पाठ हुआ व लोगों को भागवत चरितार्थ करने पर बल दिया गया। रात में माता काली का श्रृंगार आरती भव्य तरीके से किया गया। जिसमे भक्तों की काफी भीड़ रही। तत्पश्चात संगीत का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें वाराणसी से आये मनीष लम्बोदार,महिला संगीतकार कविता जी व वाराणसी स्टूडियो के ही कलाकारों ने भक्ति गीतों से भक्त गणों का मन मोहा व भक्तों को अपने स्थान पर झूमने पर विवश कर दिया। आयोजक में राय साहब व मुख्य अतिथिगण में नगरअध्यक्ष विजय गुप्ता, अशोक जायसवाल,रामकृष्ण उपाध्याय,डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्त,मो0 साबिर, मो0 मकबुल, वीरेंद्र सिंह खत्री आदि मौजूद रहे।
