11 हजार दीपो के प्रज्वलन एवं पूजन अर्चन के साथ संपन्न होगा देव दीपावली महोत्सव
https://www.shirazehind.com/2018/11/11.html
जौनपुर। श्री
देव दीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट नखास द्वारा भव्य देव दीपावली
महोत्सव का आयोजन, आस्था एवं विश्वास की अदभुत देवस्थली नवदुर्गा शिव मंदिर
प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन कार्तिक
पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्य अतिथि मा. ज्ञान प्रकाश सिंह समाज सेवी की
गरिमामयी उपस्थिति में मॉ आदि गंगा गोमती के पावन तट पर 11 हजार दीपो के
प्रज्वलन एवं पूजन अरचन के साथ संपन्न होगा, देव दीपावली समिति के अध्यक्ष
श्री अतुल प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए
बताया कि आयोजन का शुभारंभ नवदुर्गा शिव मंदिर मे स्थापित मॉ दुर्गा के नव
रूपो का पूजन के साथ प्रारंभ होगा तथा पूजन आचार्य प. रजनीकांत दिवेदी जी
के द्वारा समस्त महानुष्ठान संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन
को भव्य रुप प्रदान करने के लिए नवदुर्गा शिव मंदिर को विद्युत झालरों एवं
खुबसुरत फूलों से मंदिर प्रांगण को सजाया जा रहा है साथ ही साथ सदभावना
पुल एवं प्रतिमा विसर्जन घाट को भी विधुत झालरो से सजाया जा रहा है आयोजन
मे बच्चो के मनोरंजन हेतु झुले, रंगोली प्रतियोगिता के साथ साथ जनपद के भजन
गायकों के द्वारा भजन संध्या एवं कृष्णमुरारी कोरियोग्राफर के नेतृत्व मे
सांकृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति होगी। देव दीपावली समिति के
महासचिव राजन अगरहरी ने समस्त जनपद वासियों, समाज सेवी संस्थाओं के अध्यक्ष
एवं महासचिव से निवेदन किया है कि आप सपरिवार इस आयोजन में उपस्थित हो कर
अपने आराध्य के चरणो मे एक दीपक अवश्य जलाए तथा मॉ का आशीर्वाद प्राप्त
करंे।
आयोजन
को सकुशल संपन्न कराने हेतु समिति के उपाध्यक्ष डा. नितिश सिंह, अनिल
साहू, आनंद अगरहरी सचिव विजय गुप्ता, विनोद सिंह, रूपेस सिंह, चंदन कुमार
यादव, शैलेश मिश्रा, मयंक मिश्रा, आंनद असथाना, सनी जायसवाल, मीडिया
प्रभारी राजेन्द्र सिंह ‘डाटा’ एवं नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्ट, तथा श्री
दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर परिवार अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर
जनपदवासियों से कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।

