कार्तिक पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर 11 सौ दीपों से हुई आदि गंगा गोमती की आरती

 जौनपुर।  कार्तिक पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार को स्वच्छ गोमती अभियान के तहत पिलकिछा घाट पर मां मर्यादी पब्लिक स्कूल के सौजन्य से युवाओं ने ग्यारह सौ दीपों से आदि गंगा गोमती की आरती कर नदियों को साफ और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। पंडित अमरनाथ तिवारी ने वैदिक विधि से मंत्रोच्चार के साथ आरती संपन्न कराया। इस दौरान आरती में शामिल लोगों ने गोमती की स्वच्छता बनाने में सहयोग का संकल्प भी लिया। महिलाएं भी घाट पर गंगा आरती के साथ धार्मिक गीत भी गाया।
आयोजन मंडल के अंकित तिवारी ने कहा कि आदि गंगा गोमती पृथ्वी पर देवताओं के वास करने का स्पष्ट उदाहरण है। हमें इनकी पवित्रता और स्वच्छता सदैव बनाए रखनी चाहिए ताकि देव स्वरूप गंगा का आशीर्वाद हम सबको आदि काल तक मिलता रहे। अनिल दुबे ने कहा कि आज नदियों की हालत अत्यंत प्रदूषित होती जा रही है। जिसका प्रमुख करण हम अपने सनातन धर्म की मान्यताओं को भुलाते जा रहे है। भौतिकता की चकाचौंध में हमारी गिर रही नैतिकता के कारण आज मां गंगा कराह रही है। उनका शुद्ध मीठा, स्वच्छ और शीतल जल गंदगी में तब्दील होता जा रहा है। जिसे आस्था और जागरुकता के बल पर ही पुराना स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। इस मौके पर नीरज तिवारी, संतोष दूबे, कुलदीप तिवारी, धीरज चतुर्वेदी, गिरीश यादव, हरिओम, दीवा शुक्ला, बृजेश दूबे आदि रहे।

Related

news 1772716005575700785

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item