छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में एक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_138.html
जौनपुर। ऑटो रिक्शा सवार छात्रा के साथ छेड़खानी व मारपीट करने के दो
आरोपितों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को महराजगंज
थाना क्षेत्र के बरचौली गांव की एक छात्रा कालेज से ऑटो रिक्शा से घर लौट
रही थी। आरोप है कि बक्शा थाना क्षेत्र के भुतहां निवासी नवनीत सिंह उर्फ
कल्लू एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के बरचौली निवासी आशीष मिश्रा ने रास्ते
में ऑटो रिक्शा रोककर छात्रा के साथ छेड़खानी की और मारापीटा। तहरीर के आधार
पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा
दर्ज कर आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष निशात जमां खां का
कहना है आरोपित नवनीत ने अपनी बाइक पर आशीष मिश्रा को साथ बैठाकर घटना
को अंजाम दिया। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।