सहयोग की भावना से ही समाज का विकास व तरक्की संभव

 जौनपुर। जायसवाल समाज के कुल देवता राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जयंती समारोह रविवार को रुहट्टा स्थित शाश्वत उत्सव वाटिका में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार से आये महामण्डलेश्वर श्री संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि परस्पर सहयोग की भावना से ही समाज का विकास व तरक्की संभव है। समाज के लोग भाईचारा का भाव रखते हुए एक-दूसरे की मदद करें। इससे न सिर्फ समाज का भला होगा बल्कि एकजुटता भी बनी रहेगी। अति विशिष्ट अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अजय जायसवाल ने कहा कि मजबूत संगठन के कारण हमारी पहचान बनी है। हमें महत्व दिया जाने लगा है। उन्होंने हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए समाज के लोगों का आह्वïान किया। प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता ने कहा कि समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। समारोह को नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के चेयरमैन मनोज जायसवाल, प्रदेश महामंत्री विपिन जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने कुल देवता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिह्नï भेंट किया गया। जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने कुल देवता के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रहे समाज के विशिष्टï व वरिष्ठï जन तथा वर्ष पर्यन्त सामाजिक कार्यों में संगठन का सहयोग करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल तथा संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक अखिलेश जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर ओमजी जायसवाल एडवोकेट, प्यारेलाल गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल, सत्य प्रकाश, इं0 विजय जायवाल, भाजपा नेता केके जायसवाल, दिलीप जायसवाल, धु्रव जायसवाल, अजय नाथ जायवाल, सुनील जायसवाल, राजकुमार, सुग्रीव, रूपेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, राकेश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, पुष्कर दिलीप जायसवाल सहित नगर तथा तहसील क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज। 

Related

news 8055731961053977836

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item