नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के बहाने भाजपा जानकारी हासिल कर रही है अपने योजनाओ की जमीनी हकीकत

 जौनपुर। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के बहाने भाजपा अपने योजनाओ को पात्रो तक पहुंचाने और उसकी जमीनी हकीकत की जानकारी हासिल कर रही है। 20 नवम्बर से शुरू हुए नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान 20 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। सोमवार की इसी कड़ी में जिले के 21 ब्लाक मुख्यालयों पर गांव स्तर की आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को गांव स्तर पर कमेटी बनाकर प्रशिक्षण दिया गया।  इसके बाद ये महिला कर्मचारी गांव-गांव जाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक करेंगी।
 इस कार्यक्रम को जमीन पर उतारने के लिए भाजपा ने जिला स्तर पर प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा उषा मौर्या के नेतृत्व में काशी क्षेत्र की महामंत्री अनीता सिद्धार्थ , क्षेत्रीय मंत्री अंजना श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष मेनिका सिंह , जिला उपाध्यक्ष रिशू सिंह , जिला उपाध्यक्ष अन्जू पाठक समेत पांच सदस्यीय टीम गठित किया है। सोमवार को प्रदेश मंत्री मोर्चा उषा मौर्या ने सिकरारा , बक्शा , बदलापुर ,खुटहन और सुइथाकला ब्लाक मुख्यालय,  काशी क्षेत्र की महामंत्री अनीता सिद्धार्थ ने सिरकोनी , जलालपुर , डोभी और केराकत ब्लाक पर , क्षेत्रीय मंत्री अंजना श्रीवास्तव मड़ियाहूं , रामनगर , रामपुर , और बरसठी ब्लाक , जिलाध्यक्ष मेनिका सिंह धर्मापुर ,मुफ्तीगंज , करंजाकला और षाहगंज ब्लाक मुख्यालय पर ,जिला उपाध्यक्ष रिशू सिंह मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर तथा जिला उपाध्यक्ष अन्जू पाठक महराजगंज और सुजानगंज ब्लाक मुख्यालय जाकर ब्लाक स्तरीय  पांच सदस्यीय टीम और सम्बंधित  विभागों के  कर्मचारियों को दी जा रही प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया गया।

 सरकार ने इस बार किसी एक विभाग को नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को इस अभियान में शामिल किया है। इसके तहत पहले सभी महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया । बाद में वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। महिला पुलिसकर्मी उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी तो वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी देंगी। इसके साथ ही शिक्षिकाएं उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगी और स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स देंगी। इसके पीछे शासन की मंशा महिलाओं को हर दिशा में सशक्त बनाने की है। इसके लिए जिला स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।

Related

news 9058575393483871880

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item