बदल दिया गांव का नाम , तीन गिरफ्तार

  जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उत्तरगांवा के पुरवे का नाम बदलने बदलने वालों ने आफत मोल ले ली है। पुलिस ने मामले के तूल पकड़ने पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य को चिह्नित करने में जुटी है। इस कार्रवाई से वर्ग विशेष के लोगों में हड़कंप मच गया है। 
उक्त पुरवे में हिन्दू  व मुस्लिम दोनों  रहते हैं। वर्ग विशेष के लोगों ने एक मौलाना के कहने पर पुरवे का नाम रहमतपुर लिख कर गांव के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगा दिया। दूसरे वर्ग के लोगों ने इस पर एतराज किया। गांव-जवार में इस मुद्दे को लेकर स्थिति तनावपूर्ण होने लगी। गांव व आस-पास के लोग जुटने लगे। मौके की नजाकत देखते हुए किसी ने थाने पर सूचना दे दी।
थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मय फोर्स गांव में पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। फिर पूछताछ कर यूनुस, असरफ व गुफरान नामक तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपित भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि अराजक तत्वों का यह कृत्य गांव की शांति व्यवस्था में खलल डालने वाला है। फरार आरोपितों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item