गंगा सदभावना यात्रा का किया स्वागत
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_337.html
जौनपुर। अविरल निर्मल गंगा प्रवाह सुनिष्चित करने के लिए अन्र्तराष्ट्रीय नदी दिवस से गंगा सदभावना यात्रा के जौनपुर पहुंचने पर सभाजीत द्विवेदी प्रखर की अगुवाई में गांधी प्रतिमा पर बुधवार को स्वागत किया गया । जल पुरूष राजेन्द्र सिंह द्वारा संचालित यह यात्रा जल विरादरी उत्तर प्रदेश के संयोजक आर्यशेखर के नेतृत्व में यहां पहुंची। इस अवसर पर यात्रा में शामिल अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि मां गंगा की निर्मलता एवं अविरलता सुनिष्चित करने हेतु सरकार को प्रभावी कानून बनाना चाहिए। जिससे राष्ट्रीय नदी घोषित मां गंगा के गौरव अस्तित्व को पुर्नस्थापित किया जा सके। संजय उपाध्याय, द्विजेन्द्र विष्वात्मा, ष्षैलेन्द्र निषाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। जल विरादरी के जिला संयोजक मुरलीधर निषाद ने संचालन किया। सदभावना यात्रा सई नदी का अवलोकन करते हुए राहुल महाविद्यालय कलवारी पहुंची। जहां अमिताभ सिंह की अध्यक्षता में गंगा गोमती संवाद में बोलते हुए आर्य ष्षेखर ने कहा कि आजादी से लेकर आज तक किसी भी सरकार में मां गंगा के मूल अस्तित्व के प्रति इच्छा षक्ति का अभाव रहा है। गोमुख से लेकर गंगा सागर तक के संरचनाओं को विकृत करने का काम किया गया है। इसलिये गंगा वासी किसानों, नौजवानों , मछुआरों पषु पालकों को संगठित लड़ाई लड़नी होगी। प्रचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, डा0 धर्मेन्द यादव, सन्तोष कुमार यादव, आनन्द ष्षर्मा, श्रीमती प्रियन्का आदि ने अपने विचार व्यक्त किया।

