थानाध्यक्ष बदलापुर के खिलाफ वाद दर्ज

जौनपुर।  बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी वादिनी के घर में घुसकर महिलाओं को मारने पीटने, छेड़खानी व लूटपाट के छह आरोपियों एवं प्राथमिकी दर्ज न कर कानून के निर्देशों की अवहेलना करने वाले थानाध्यक्ष बदलापुर के खिलाफ सीजेएम ने वाद दर्ज किया।
बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने कोर्ट में धारा 156(3)के तहत दरखास्त दिया कि 17 नवंबर 2018 को 9:00 बजे सुबह कमलेश व अन्य आरोपी घर में घुसकर उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगे और फौजदारी मुकदमा उठाने के लिए कहने लगे। वह घर में भागी। घर में मां और भाभी बीच बचाव करने लगी। आरोपियों ने वादिनी और उसकी भाभी को मारते पीटते हुए छेड़खानी व अभद्र व्यवहार किया। गहना लूट लिया। थाने पर तहरीर लेकर गई। पुलिस ने न तो मेडिकल कराया न ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष ने अपने पदीय कर्तव्यों का दुरुपयोग किया एवं कानून के निर्देशों की अवहेलना किया। एसपी व अन्य उच्चाधिकारियों को दरखास्त के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Related

news 5581402067001300338

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item