ब्यापार मंडल अध्यक्ष मे धानखरीद को लेकर ठनी

जौनपुर।  एफसीआई धान क्रय केन्द्र महराजगंज पर धान तौल को लेकर उद्योग ब्यापार मण्डल अध्यक्ष मे ठन गयी है, अध्यक्ष के पिता एक अच्छे खासे किसान कास्तकार भी है। ब्यापार मंडल अध्यक्ष महराजगंज अरविन्द सोनी  बीते 19 तारीख को टैªक्टर से अपना धान लेकर एफसीआई क्रय केन्द पर बिक्री हेतु गये ,धान की तौल बडी ही मशक्कत से करा दी गयी, उस समय प्रभारी क्रयकेन्द्र एमआई हिमांशू   मौजूद नही रहे,  एक क्षेत्रीय वर्कर ने धान तो तौलवा लिया लेकिन जब चुपके से फोन  पर बात प्रभारी  से की तो दोबारा उनका धान क्रय करने से मना कर दिया गया , अरबिन्द सोनी ने जोर जोर से पूछना कर दिया अगल बगल के लोग भी मौजूद हो गये, धान क्रय की शिकायत अरविन्द सोनी ने फोन पर जिले के सम्बंधित उच्चाधिकारी से भी की लेकिन उच्चधिकारी ने भी लिखित शिकायत करने की बात कर फोन काट दिया,  किसान के साथ साथ ब्यापारी  अध्यक्ष का आरोप है कि एमआई प्रभारी हिमांशू कभी क्रय केन्द्र कांटे पर नही रहते ,उनका कार्य बगल गॉव के ही एक प्राईवेट वर्कर राजेन्द्र नामक ब्यक्ति देखता है उसको  प्रभारी का गोपनीय निर्देश है कि जो किसान प्रति कुन्तल पर पॉच किलो धान प्लस मे देगा उसी किसान की धान खरीद की जा रही  है ,अरबिन्द सोनी का यह कहना है कि यही आप्सन उनके सामने रखा गया वे तैयार नही हुए  जिस कारण उन्हे फिर दोबारा धान  तौल के लिए मना कर दिया गया,  दूसरी तरफ प्रभारी हिमांशू  का कहना है कि येआरोप निराधार है किसी भी किसान से अतरिक्त धान नही लिया जाता है, अब तक आधा दर्जन किसानो के करीब दो सौ कुन्तल धान की तौल करायी जा चुकी है रे के अनुरूप बासमती जैसे फ्रेस धान की कीमत 1770 और अन्य धान 1750 की दर से क्रय किये जा रहे है प्रभारी ने यह भी कहा कि ब्यापार मंडल अध्यक्ष व किसान अरबिन्द सोनी व कोई किसान अपना धान तौल करवा सकते है ये क्रय केन्द किसानो की सुविधा हेतु खोला गया है।

Related

news 8730284855972911567

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item