’’डोर टू डोर विधिक साक्षरता’’ अभियान संचालित किया गया
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_763.html
जौनपुर। सचिव,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण ने बताया कि राष्ट्रीय/राज्य विधिक
सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली/लखनऊ के निर्देशन में व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण, जौनपुर माननीय अजय त्यागी (जनपद न्यायाधीश) के आदेशानुसार 09
नवम्बर 2018 से 18 नवम्बर 2018 तक ’’विधिक सेवा सप्ताह’’ का आयोजन कर जनपद
में ’’डोर टू डोर विधिक साक्षरता’’ अभियान संचालित किया गया। जिसके
अन्तर्गत समाज के गरीब एवं असहाय व्यक्तियों के घरों तक पहुचकर न्याय एवं
सामाजिक सुरक्षा से वंचित परिवारों को निःशुल्क विधिक सेवाओं तथा विभिन्न
सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर द्वारा परा विधिक स्वयं सेवक एवं
नामिका अधिवक्तागण तथा अन्य स्वयं संगठनों के कार्यकर्तागण के माध्यम से
संचालित उक्त कार्यक्रम के अंतिम दिन परा विधिक स्वयं सेवक कमलेश अग्रहरी
द्वारा शाहगंज में व नामिका अधिवक्ता मनोज कुमार वर्मा द्वारा ग्राम सभा
हुसेनाबाद में व अन्य संगठनों द्वारा घर-घर जा कर जागरुक करते हुए विधिक
सेवा प्राधिकरण/शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
दी गई। अभियान के दौरान संज्ञान में आई प्रमुख समस्याओं के निराकरण किये
जाने हेतु उपाये बताये गये तथा बताया गया कि वे अपनी शिकायत व विधिक सहायता
अथवा परामर्श हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के
कार्यालय, जो जनपद न्यायालय परिसर में स्थित है, में सम्पर्क कर सकते है।
उनकी समस्या निराकरण हेतु हर सम्भव प्रयास किया जायेगा। जनता के मध्य विधिक
जागरुकता हैण्ड बिल आदि निःशुल्क वितरित किये गये। इसी प्रकार जनपद की
समस्त तहसीलों में तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा भी पी0एल0वी0 के
माध्यम से गरीबों के घर-घर जाकर जागरुक करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण/शासन
द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम के तत्क्रम में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के
निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर माननीय अजय
त्यागी (जनपद न्यायाधीश) के आदेशानुसार प्राथमिक विद्यालय हुसेनाबाद,
देहात, जौनपुर में माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरूण
द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सम्बोधित करते
हुए लोगों को संविधान में उल्लिखित नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों व अधिकारों
के विषय में बताया गया साथ ही साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा
समाज के गरीब व असहाय लोगों को निःशुल्क दी जाने वाली विधिक सहायता के विषय
पर चर्चा किया गया। शिविर के दौरान वार्ड के सभासद संजीव कुमार भारतीय
मौजूद थे।

