छह महीने पूर्व अपहृत किशोरी बरामद

 जौनपुर।  नेवढि़या थाना पुलिस ने कथित तौर पर छह महीने पूर्व अपहृत किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर रविवार देर शाम नोनारी बाजार से पकड़ा। आरोपित का चालान कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग गत चार जून को घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी के बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर किशोरी के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में पड़ोसी जिले वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के निवासी अजय यादव पर बेटी को बहका-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। रविवार की शाम मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपित युवक किशोरी को लेकर नोनारी बाजार में मौजूद है। वह उसे कहीं लेकर भागने की फिराक में साधन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए किशोरी को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की सुबह किशोरी के बयान पर पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट भी बढ़ाकर आरोपित का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी को महिला कांस्टेबल की निगरानी में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

Related

featured 1801675582012942585

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item