एक हजार एक सौ एक दीपों से जगमगाऐगा प्रतिमा विसर्जन घाट
https://www.shirazehind.com/2018/11/blog-post_984.html
जौनपुर।
श्री देवदीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट, नखास पर रविवार की शाम
7 बजे आयोजित कार्यक्रम की रुपरेखा को अंतिम रुप देने हेतु बैठक
सम्पन्न हुयी। बैठक में आगामी देव दीपावली महोत्सव 23 नवम्बर को सम्पन्न
होने विस्तृत रुपरेखा प्रस्तुत की गयी। महोत्सव के मुख्य यजमान ज्ञान
प्रकाश सिंह, ट्रस्टी श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरेटेबुल ट्रस्ट
होंगे। जनपद में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं
झांकी मंचन का आयोजन होगा। नवदुर्गा शिव मन्दिर पर स्थापित आराध्य
देवी-देवताओं का दीपों, बिजली झालरों द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया जायेगा।
समारोह का शुभारम्भ माँ आदि गंगा गोमती के भव्य आरती से प्रारम्भ होगा।
रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृृत किया
जायेगा।
बैठक
में समिति संरक्षक राधेकृष्णा ओझा, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू,
महेन्द्र देव विक्रम, विशिष्ट सदस्य मोतीलाल यादव, मनीष देव, उपाध्यक्ष
नितेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा, चन्दन यादव, सचिव श्रीपाल
यादव, कोषाध्यक्ष शनी जायसवाल, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह ‘डाटा’,
संगठन सचिव रुपेश सिंह, सचिव विजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित
रहे। बैठक का संचालन महासचिव राजन अग्रहरि एवं आभार अध्यक्ष अतुल प्रताप
सिंह ने किया।

