उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जेल एवं महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
https://www.shirazehind.com/2018/12/00.html
जौनपुर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती शशि मौर्या ने जिला कारागार एवं जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण
के दौरान उन्होंने जेल में बन्दियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में
जानकारी प्राप्त किया। बन्दियों से उन्होंने एक-एक कर खाने-पीने की
व्यवस्था, सोने की व्यवस्था, ठण्ड से बचने की सामान जैसे कम्बल, आलाव आदि
के बारे में पूछा। जेलर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 58 महिला कैदी एवं
16 बच्चे है। सदस्य श्रीमती शशि मौर्या ने जेलर को निर्देशित किया कि
बन्दियों के लिए सिलाई, कढ़ाई, अगरबत्ती बनाने, कम्प्यूटर की शिक्षा प्रदान
करने जैसे कार्यक्रम चलाये जाय, ताकि जेल से बाहर जाने के बाद वे अपना
व्यवसाय करे और एक अच्छे नागरिक बन सके।
जिला
महिला अस्पताल के निरीक्षण करते समय सदस्य ने साफ-सफाई कराने, दवाइयां
अस्पताल में ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने महिला मरीजों का
हालचाल जाना।

