बॉलीबाल प्रतियोगिता 12 दिसम्बर से
https://www.shirazehind.com/2018/12/12_6.html
जौनपुर। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी केराकत क्षेत्र के ग्राम डेहरी में शेख सोहराब अली राज्यस्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 12 दिसम्बर से किया गया है। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मो0 खालिद शेख ने बताया कि उक्त बॉलीबाल प्रतियोगिता में राज्य की कई टीमें भाग लेंगी और प्रतियोगिता डे व नाईट दोनों पाली में सम्पन्न की जायेगी। इसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

