दबंग कर रहे शौचालय बनाने में अवरोध
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_256.html
जौनपुर। एक ओर जहां सरकार स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनवाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन दबंग किस्म लोग एक गरीब का , शौचालय बनने में अवरोध उत्पन्न कर रहे है। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव निवासी हमीद पुत्र जाफर ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर गुहार लगाया है कि वह पट्टे की जमीन पर काबिज है और अपना बाउड्रीवाल बना लिया है, उसी बाउड्रीवाल के अन्दर अपना शौचालय बनवा रहा है लेकिन गांव के देवेन्द्र सिह पुत्र बासदेव सिंह जबरन निर्माण कार्य रोक दिये और मना करने पर गाली देकर अमादा फौजदारी हो जाते है। इस बारे में थानाध्यक्ष से षिकायत किया गया लेकिन उन्होने कोई कार्यवाही नहीं किया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि थानाध्यक्ष बक्षा को निर्देषित करे कि शौचालय बनाने में अवरोध करने वालों को सख्ती से मना किया जाय।

