महाविद्यालय के संस्थापक की जयन्ती मनायी
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_956.html
जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई जौनपुर में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय के संस्थापक स्व0 ठा0 अमल दार सिंह की 98 वीं जयंती बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राजेश कुमार सिंह एवं पूर्व प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से संस्थापक जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। और साथ ही महाविद्यालय में उपस्थित सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण संस्थापक को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ0पी के सिंह ने संस्थापक के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि संस्थापक जी 6 दिसंबर 1920 को जमुहाई गांव में एक सामान्य किसान के घर जन्म लेकर अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित करते हुए 8 अगस्त 1997 को चिर निद्रा में सो गये। वे अत्यंत ही कर्तव्य निष्ठ एवं इमानदार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संस्थापक महोदय ने जो इस ग्रामीण अंचल व पिछड़े क्षेत्र जमुहाई में प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज, महाविद्यालय, डाकघर, बैंक शाखा व अस्पताल तथा सड़कों का निर्माण कर यहां के लोगों का विकास किया है वह वह निश्चित ही कोई सामान्य पुरुष नहीं बल्कि ईश्वर के अवतार थे। वह किसी मनीषी से कम नहीं थे। उन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के बल पर जो चाहा उसको प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी, डॉ शिव लोचन सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ मुरली श्याम डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ नीरज दुबे, डॉ अमित गुप्ता, डॉ कुंवर दिलीप प्रताप सिंह डॉ सत्येंद्र यादव, डॉ राण विजय सिंह, डॉ मनोज सिंह, डॉ विवेकानंद चैबे, डॉ तेज प्रताप सिंह, डॉ दिनेश राय, डॉ सचिन सिंह, डॉ अजय सिंह, विजय लक्ष्मी, डॉ पारुली सिंह एवं डॉ साधना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ अंसार खां ने किया।

