जबरन तालाब खोदने पर किया थाने का घेराव
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_159.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव मे दबंगो द्वारा जबरन तालाब खोदे जाने से नाराज लोगो ने थाने पर प्रदर्शन किया ।जानकारी के अनुसार थाना सरपतहां क्षेत्र के पट्टीनरेन्द्रपुर गांव निवासी बांकेलाल, गड्डू ,संदीप, महंथू ,सोमारू आदि लोगों की आबादी की जमीन और घर के पीछे ग्राम समाज की जमीन है , गांव के अवनीश सिंह,राजनाथ सिंह, झिनकू सिंह आदि लोग जबर्दस्ती जेसीबी लगाकर तालाब खुदा रहे है पीड़ित का कहना है कि सीमांकन होने के उपरांत हीं यहां किसी तरह का काम किया जाय,जब लोग तालाब की खुदाई बन्द नहीं किए तो सभी पीड़ित थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और तत्काल काम रोकवाने के लिऐ थाना प्रभारी नरेन्द्र प्रसाद को तहरीर दिया।इस सन्द्रर्भ मे थाना प्रभारी नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि काम रोकवा दिया गया है अब पैमाइस होने के बाद हीं काम शुरू हो सकेगा।

