सस्ती सब्जी से जेब और थाली दोनों भरी

जौनपुर। अच्छी बारिश का नतीजा सामने आने लगा है। काफी समय बाद आसमान छू रहे सब्जियों के बाद जमीन पर आ गए हैं। इससे गरीब और आम लोगों को काफी राहत मिली है। साथ ही गरीबों की थाली भी पोषण से भरपूर हो गई है। करीब चार माह पूर्व से लेकर दीपावली तक सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे। इसके बाद से इनमें नरमी आना शुरू हो गया था। वर्तमान में कुछ एक को छोड़ अधिकांश सब्जियां आम और गरीब आदमी की पहुंच में हैं। पहले की तुलना में दामों में औसतन तीन से चार गुना तक की कमी आई है। वहीं गरीबों की रसोई का बजट भी ढर्रे पर आ गया है। इससे महिलाओं ने भी राहत की सांस ली है। फूलगोभी बड़ी प्रति 10 रूपये, अदरक  80 रूपये किलो, हरी मिर्च 40 रूपये किलो, हरा धनिया  50 किलो, आलू 15 रूपया किलो, टमाटर 20 रूपये किलो, लौकी 30 रूपये किलो, मूली  10 रूपये किलो, प्याज 20 रूपये किलो, पालक 20 रूपये किलो, शिमला मिर्च 50 रूपये किलो बिक रहा है। मटर 30 रूपये किलो बिक रहा है। सब्जियों के भाव इस समय निचले स्तर पर हैं। क्योंकि अभी मांग और खपत सामान्य है। आने वाले समय में सहालग हैं। इसमें मांग और खपत बढ़ेगी। ऐसे में सब्जियों के दाम बढ़ना भी संभव है। महिलाओं का कहना है कि महंगी सब्जी के कारण काफी चिता रहती थी, अब राहत है। सब्जी के दाम नियंत्रण में आने से रसोई का बजट संतुलित है। उन्होने कहा कि ऐसी नीति बननी चाहिए कि जरूरी सब्जियां लोगों की पहुंच से बाहर न हों।

Related

news 5241526985052606965

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item