बीएड छात्राध्यापिकाओं के लिये आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

जौनपुर। बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में बीएड विभाग की छात्राध्यापिकाओं के लिये आयोजित 5 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। योग प्रशिक्षक राज योगी जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत की देख-रेख में सम्पन्न हुये शिविर में वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोण आसन, मंडूकासन, बज्रासन, चक्रासन, हलासन, सर्वांगासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्रणव ध्यान योग सहित तमाम योगाभ्यास को क्रियात्मक रूप से सिखाया गया। इस अवसर पर संस्थापक फौजदार यादव, डा. शुशील मिश्रा, डा. संजय, डा. विनय, डा. संजीव, डा. विजय सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related

news 5716865017141344652

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item