बसपा मण्डल कोआर्डिनेटर का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी के पाल भाईचारा जिला संयोजक शरतेन्दु विकास पाल के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी के मण्डल कोआर्डिनेटर पुनवासी पाल का शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन पर नगर के जेसीज चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। उक्त मौके पर पुनवासी पाल ने कहा कि बसपा दलित, शोषित, वंछित, पिछड़े समाज के साथ सर्वसमाज की हितैषी पार्टी है। पार्टी ने अपने कार्यकाल में सर्वसमाज को सम्मान दिया है। वर्तमान भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग का सिर्फ वोट लेना जानती है। बाकी पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। इस अवसर पर विनोद पाल, उमाशंकर पाल, सुजीत पाल, काली प्रसाद पाल, रामकेवल पाल, शेर बहादुर पाल, पवन पाल, संदीप सिद्धार्थ, बीरू, रोहित गौतम, राहुल, आलोक राज, प्रदीप गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 294083588859037458

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item