बीएड छात्राध्यापिकाओं का 5 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न
https://www.shirazehind.com/2018/12/5_20.html
जौनपुर।
श्री राजेश्वरी महिला महाविद्यालय हुसेपुर कबूलपुर के बीएड विभाग के
छात्राध्यापिकाओं के लिये आयोजित 5 दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का
समापन हो गया। योग प्रशिक्षक राज यादव महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत
पतंजलि जौनपुर की देख-रेख में सम्पन्न शिविर में लोगों को योग से लाभ बताया
गया। समापन अवसर पर मौजूद विभागाध्यक्ष डा. विनय उपाध्याय योग प्रशिक्षक
राज योगी को प्रशस्ति पत्र देते हुये कहा कि दैनिक जीवन मे योग की बहुत ही
महत्ता है। योग करने से हम स्वस्थ व खुशहाल जीवन जी सकते हैं, इसलिये
प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना करना
चाहिये। इसी क्रम में कालेज के नोडल प्रभारी जगदीप सिंह व प्रवक्ता अमित
गुप्ता ने कहा कि यदि हमें स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो योग को
अपने जीवन का एक हिस्सा बनना पड़ेगा। इस अवसर पर शिवम उपाध्याय, बृजेश
पाण्डेय, राहुल यादव, राजेश उपाध्याय, महेन्द्र यादव, जय प्रकाश मौर्या,
पूजा पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

