राष्ट्र की आधारशिला होती हैं स्त्रीः डा. शरद रेणु

जौनपुर। स्त्री राष्ट्र की आधारशिला होती हैं। संस्कारित व सक्षम स्त्री ही अपने पीढ़ी को तेजस्वी व ओजस्वी बना सकती है। उक्त बातें राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डा. शरद रेणु ने शिक्षक नेता संतोष सिंह के आवास पर एकत्रित महिलाओं के बीच कही। नगर के प्रबुद्ध जनों सहित समिति की सेविकाओं को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में संयुक्त परिवार की अवधारण पर बल दिया जाय। इस दौरान उन्होंने अनेक महिला संगठन, प्रबुद्ध नारियों से समिति के शाखा विस्तार हेतु सम्पर्क किया। साथ ही समिति के कार्य को आगे बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण की गति तेज करने का आह्वान किया। इसी क्रम में नगर के नखास स्थित महावीर कान्वेंट स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने आह्वान किया कि दैनिक कार्य करने के पश्चात् समाज व राष्ट्र हेतु समय निकालकर अपनी माताओं-बहनों को समिति से जोड़ें। इसके अलावा काशी प्रान्त की कार्यवाहिका माया पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इसके पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह नारायण दास ने उपस्थित लोगों का अतिथियों से परिचय कराया। इस अवसर पर डा. सरला त्रिपाठी, संगीता अग्रवाल, सुचिता सिंह, अंजली त्रिपाठी, डा. अनीता त्रिपाठी, किरन श्रीवास्तव, सारिका सोनी, निशा त्रिपाठी, रेनू मौर्या, सविता त्रिपाठी, वंदना सरकार, मेनका सिंह, श्वेता सिंह, सरिता सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में कार्यक्रम संयोजक नीतू सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 2006200396070320199

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item