राज्यमंत्री के प्रयास से नगर पालिका परिषद को मिला सीवरेज सुविधा

  जौनपुर। राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुर्नवास गिरीश चंद्र यादव के अथक प्रयासों से नगर पालिका परिषद जौनपुर के निवासियों सीवरेज सुविधा उपलब्ध हुई। 
   मंत्री गिरीश यादव ने बताया कि 18 दिसम्बर 2018 को मंत्रिपरिषद की हुई बैठक में अमृत योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद जौनपुर सीवरेज योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 
उन्होंने बताया कि इस योजना पर आने वाली लागत रुपए 30283.44 लाख का प्राविधान किया गया है। जिसमें केन्द्रांश रुपये 11786.58 लाख, राज्यांश रुपये 9975.66 लाख तथा निकाय अंश रुपया 4714.63 लाख सम्मिलित है। इसमें से रुपये 2903.72 लाख सेंटेज (राज्य सरकार वहन करेगी) तथा रुपया 232.30 लाख लेबर सेंस सम्मिलित है। 
  गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने एवं नागरिकों को सीवरेज प्रणाली की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु जौनपुर नगर पालिका परिषद में बहने वाले नालों के इण्टरसेप्शन एवं डायवर्जन तथा आवासित आबादी द्वारा उत्सर्जित सीवरेज के संग्रहण, शोधन एवं निस्तारण हेतु सीवरेज योजना आवश्यक है।

Related

news 8106587686916999173

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item