लापता युवक का नहीं चला पता,परिजन परेशान

मछलीशहर,जौनपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के मिर्जापुर (पहाड़पुर) गांव से बारह दिन पूर्व घर से लापता युवक की परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पर भी पता न चल पाने के बाद मायूस परिजनों ने थाने में तहरीर देकर युवक की खोजबीन करने के लिए गुहार लगाया।
            बताते है कि उक्त गांव निवासी विजय चन्द्र पटेल 22 वर्ष पुत्र लालजी पटेल रोज की तरह सात दिसम्बर को घर से नाश्ता कर के सुबह नौ बजे निकला।इसके बाद शाम तक घर वापस नहीं आया। पहले परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की।इसके बावजूद कही पर पता नहीं चलने पर थक हार कर थाने में तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। ऐसे में परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

Related

news 7971964819089196543

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item