आधा दर्जन गाँवो की विद्युत आपूर्ति ठप्प, लाइन मैन की हड़ताल से नही बन रहा फाल्ट
https://www.shirazehind.com/2018/12/blog-post_909.html
मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय
नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र के संविदा पर तैनात सभी लाईनमैनो की लगातार
पांचवे दिन हड़ताल के कारण लोकल फाल्ट नही बन पाने के चलते तहसील क्षेत्र के
आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप्प हो गई है।
विद्युत उपकेंद्र पर तैनात सविंदा पर तैनात लाईनमैन विभाग के ठेकेदारों व अधिकारियों पर शोषण करने करने तथा ईपीएफ संबधी अपनी माँगो को लेकर पंद्रह दिसंबर से हड़ताल पर है। माँगो को लेकर कर्मियों ने बुधवार को उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन भी किया। लाईनमैनो की हड़ताल से जमालपुर फीडर के परसना, बरईपार फीडर के राजेपुर, चोरहा, जीरकपुर, धनौवाँ, कंधी तथा बंधवा फीडर के जमुहर गाँव मे लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। जो लाइन मैन की हड़ताल के चलते ठीक नही हो पा रहा है। जबकि ग्रामीणों के अनुसार विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी विभाग फाल्ट ठीक नही करा पा रहा है। दो दिनों से घरों में अंधेरा छाया है। खेत की फसल सुख रही है। इस बाबत विभाग के अवर अभियंता विकास यादव से बात की गई तो उन्होंने लाईनमैनो की हड़ताल से फाल्ट ठीक होने में दिक्कत होने की बात स्वीकार की। किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था कर फाल्ट ठीक कराया जायेगा। उन्होंने बताया की टेंडर नही होने से पूरे जिले किसी का वेतन नही हो पा रहा है।