चुनाव मे मिली हार पर मंथन कर रही है पार्टी हाई कमान: रीता बहुगुणा

जौनपुर। पांच राज्यो के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए कमर कस लिया है। आज सूबे की कैबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने आज स्थानीय डाक बंगले पर पार्टी के पदाधिकारियों और विधायको के साथ बैठक करके सरकार की योजनाओ और पार्टी की नितियों की जमीनी हकीकत जानी। जिले से लेकर बुथ लेवल तक के कार्यकार्ताओ को पार्टी हाई कमान का संदेश देते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सराकर द्वारा जनता के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओ को जन जन को बताने के साथ उसका लाभ भी दिलाने का काम करे। इस दरम्यान कई कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्या भी बतायी।
बैठक के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए रीता बहुगुणा ने कहा कि तीन राज्यो से भाजपा सरकार चले जाने के बाद अब पार्टी हाई कमान चिंतन कर रही है। कहा चुक हुई है उस पर भी मंथन चल रहा है। हलांकि चार लाख से अधिक नोटा के पक्ष पड़े वोट पर उन्हे कोई चिंता की बात नजर नही आयी।
रीता बहुगुणा ने बताया कि सरकार की योजनाओ के क्रियावन्यन और पार्टी के नितियों की समीक्षा के लिए जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री के अगुवाई समन्यक समिति का गठन किया गया है। इसमें जिले के सांसद विधायक और पार्टी के पदाधिकारी है। यह समिति समय समय पर समीक्षा करती रहेगी।


Related

politics 4933183527586015307

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item