टायर फटने से राख लदी ट्रक पलटी , ग्रामीणों की मदद से चालक की जान बची

मछलीशहर,जौनपुर ।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाइवे पर श्रीनेतगंज बाजार के पास राख लदी ट्रक का पहिया फटने से ट्रक खन्डक में पलट गई।ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया।घटना में चालक को हल्की फुल्की चोट आई और चालक बाल बाल बच गया ल।
     बताते है कि सोमवार ऊंचाहार से राख लादकर दस टायरा ट्रक जौनपुर जा रही थी ।जैसे ही उक्त बाजार के पास पहुंची त्यों ही ट्रक का अगला पहिया फट गया।जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खन्डक में पलट गई।अगल बगल के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई।संयोग था कि ट्रक किसी दूकान में नहीं घुसी अन्यथा कइयों की जान जा सकती थी।अगल बगल के दुकानदारों और ग्रामीणों की मदद से फतेहपुर जनपद निवासी ट्रक चालक नमों पुत्र जुगत सूत्रधर को काफी मसक्कत के बाद बाहर निकाला गया।ट्रक में चालक अकेला ही था।खलासी या अन्य व्यक्ति भी नहीं था।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।सुचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुच गई इस दौरान वहा पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई।

Related

news 562673013245064734

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item